Popular Posts

Tuesday, November 30, 2010

संघर्ष

संघर्ष ही जीवन का नाम है,
चाहे आंधी या तूफ़ान है;
रुको नहीं,थमो नहीं,झुको नहीं;
डटे रहो ,अड़े रहो,खड़े रहो;
बढ़े चलो,बढ़े चलो,बढ़े चलो.........

मंजिल भले हो कठिन;
मुड़ो नहीं,फिरो नहीं,बदलो नहीं;
अडिग रहो,दृढ रहो,चले चलो;
बढ़े चलो,बढ़े चलो,बढ़े चलो........

राह में हो पत्थर बहुत;
न गिरो न पड़ो;
सीधी राह चलो,चलते रहो
बढ़े चलो,बढ़े चलो,बढ़े चलो.........

पथ भले हो कठिन;
न रुको,न डरो,न हिलो;
सामना करो,आगे बढ़ो;
चलना तुम्हारा  काम है;
संघर्ष ही जीवन का नाम है!

राधे राधे

राधे राधे